सोनभद्र

एम वी एम पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णो मॉडर्न (एम वी एम) पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण जी (डिप्टी चीफ, LADC) ने सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तृत और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया, जिनमें तृतीय लिंग के अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, नशे व धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव, PCPNDT एक्ट, शिक्षा का अधिकार, नालसा स्कीम, महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बालिका के अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, तथा महिला स्वच्छता एवं सैनिटरी नैपकिन से जुड़ी जानकारी शामिल रही।
कार्यक्रम के दौरान दी गई जानकारी छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुई। इससे उनमें न केवल जागरूकता बढ़ी, बल्कि आत्मविश्वास में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली।
विद्यालय परिवार ने श्री सत्यनारायण जी के इस सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App