सोनभद्र

सोन संगम ने अपना आठवा स्थापना दिवस मनाया

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम शक्तिनगर की ओर से अपने आठवें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,राकेश कुमार अवस्थी,महा प्रबंधक माइंस एन सी एल खड़िया, विशिष्ट अतिथि हीरालाल ग्राम प्रधान चिल्का टांड़ ,विशिष्ट वक्ता गोपाल तिवारी विद्याभारती संभाग काशी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर जोशी,वरिष्ठ प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस सेंट जोसेफ स्कूल शक्ति नगर ने किया।
इस स्थापना दिवस का श्री गणेश डॉ बलराम मिश्रा वरिष्ठ अध्यापक,संगीत केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर के द्वारा सरस्वती तथा प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत करते हुए विजय कुमार दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष सोन संगम में कहा कि,आज का यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज सोन संगम आप सभी के सहयोग एवं नैतिक समर्थन से अपना आठवां स्थापना दिवस मना रहा है। जो अपने उद्देश्य के अनुरूप कार्य करता आ रहा है।सोन संगम के सचिव डॉ मानिक चंद पांडेय पांडेय ने सोन संगम का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि अपने उद्देश्य को लेकर सोन संगम साहित्यिक सामाजिक क्षेत्र में गुणात्मक कार्य करती आ रही है।साहित्य एवं समाज के अंतर्संबंधों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाह करती है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश अवस्थी ने कहा कि साहित्य का कार्य समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक क्रियाकलाप को मूर्त रूप प्रदान करना है जिससे आदर्श समाज का निर्माण हो सके।
विशिष्ट अतिथि गोपाल तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आज के समाज में एक वर्ग ऐसा है जो नकारात्मक सोच को उजागर करना है साहित्य का मूल मानता है किंतु जब हम साहित्य की बात करते हैं तो हम यह मान कर चलते हैं कि साहित्य समाज का दर्पण है साहित्य के द्वारा समाज को उत्कृष्ट एवं कालजई कार्यों के लिए विशेष शक्ति प्राप्त होती है। इस उद्देश्य में सोन संगम अपने सफलता पूर्वक निरंतर कार्य करती रहती है।
इस आयोजन में विवेकानंद वरिष्ठ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद मौर्य ने कहा कि सोन संगम शक्ति नगर ने साहित्य सृजन के क्षेत्र में एक नया प्रतिमान स्थापित किया है ।इस ने नए रचनाकारों को अपनी रचना को विकसित करने के लिए जो अवसर प्रदान किया है ।वह सराहनीय है। सरस्वती इंटर कॉलेज खड़िया बाजार के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने कहा कि सोन संगम और हमारे विद्यालय के साथ गहरा संबंध है। सोन संगम की संचालित जितनी भी गतिविधियां हैं वे सभी सराहनीय है। प्रत्येक माह में एक विचार गोष्ठी/काव्य संध्या/महापुरुषों की जयंती,समसामयिक विषयों पर चर्चा जैसे आयोजन साहित्य के क्षेत्र में एक नए परिवेश को शक्ति प्रदान करते हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्तिनगर के वरिष्ठ आचार्य उदय नारायण पांडेय ने कहा कि, सोन संगम की इस औद्योगिक क्षेत्र में साहित्य सृजन की गतिविधियों को लेकर जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम है विगत 8 वर्षों से साहित्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर जो कार्य सोन संगम करती आ रही है।उससे इस संस्था का भविष्य और भी नई ऊंचाई प्राप्त करेगा।ऐसा मुझे आशा ही नहीं विश्वास भी है।अन्य वक्ताओं में गुलाब सिंह ,बद्रीनारायण प्रसाद इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोन संगम शक्ति नगर के संस्थापक सदस्य, चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि, जिस उद्देश्य को लेकर इस संस्था की स्थापना की गई उस मिशन में इस संस्था की गतिविधियां संतोषजनक है। इस संस्था से जुड़े सभी लोग किसी न किसी रूप में संस्था के उत्थान के लिए निरंतर सकारात्मक सोच के साथ अपना योगदान कर रहे हैं ।यही इस संस्था की सफलता का राज है। आने वाले दिनों में यह संस्था एक और नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी,ऐसा मेरा विश्वास है।
इस स्थापना दिवस के अवसर पर कृपा शंकर माहिर मिर्जापुर गोपाल तिवारी रमाकांत पांडे सचिन मिश्रा पद्मा श्रीवास्तव विजय लक्ष्मी सिंह सौम्या पांडेय इत्यादि के द्वारा काव्य पाठ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मानिक चंद पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सरस सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ,श्रीमती रीता पांडेय मुकेश रेल अवधेश प्रसाद मनीष यादव डॉ दिनेश कुमार डॉ रणवीर प्रताप सिंह रामसनेही की हरिशंकर गुप्ता अंबरीश कुमार पंकज कुमार गीता सिंह सूरज अग्रहरि हिमांशु वीरभद्र पटेल जवाहरलाल यादव नीरज सोनी हाजी वकील अहमद अंसारी मुन्ना अंसारी अजमत अली श्रवण कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने अनपरा थाना का निरीक्षण कर अभिलेखों का जाच कर सत्येंद्र राय को दिया दिश... पड़री में पेयजल संकट गहराया, खराब सोलर प्लांट से बच्चे परेशान तीन वर्षों से टूटी पड़ी किरवानी की पुलिया, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश रेंजर ने किया निरीक्षण, कई महीने पुराने मिले पेड़ों के ठूंठ, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज श्मशान घाट तक पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन खतौनी में नाम सुधार को लेकर फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित सहज जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप। महिला का कुएं में मिला शव परिवार में मचा कोहराम ।पिता ने लगाया हत्या का आरोप बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट डोडहर,रिहन्द बॉयज,बैढन11 और बीजपुर गैरेज पहुँचे सेमीफा... नकतवार में जन चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने एएनएम सेंटर खोलने की उठाई मांग।
Download App