सोनभद्र

मैत्रीपूर्ण मैच में पुलिस ने बाजी मारी

— पुलिस और मीडिया के बीच रोमांचक भिड़ंत आखिरी गेंद तक खिंचा मुकाबला

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर प्रीमियम लीग सीजन-1 के तहत गुरुवार की रात एक बेहद खास और मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। दूधिया रोशनी में नहाए खेल मैदान पर जब पुलिस और मीडिया की टीमें आमने-सामने उतरीं तो माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया। बेहद कड़े और दिलचस्प मुकाबले में पुलिस एकादश ने मीडिया एकादश को मात्र 2 रनों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।मैच की शुरुआत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। आयोजक धनंजय शर्मा और प्रमोद कुमार गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैच में पुलिस टीम की कमान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के हाथों में थी वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व दैनिक जागरण के पत्रकार संजय अग्रवाल ने किया

।टॉस जीतकर पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया।निर्धारित 5 ओवरों के मैच में पुलिस टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 47 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया की टीम ने भी शानदार जज्बा दिखाया।मीडिया के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और मैच को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद तक ले गए। हालांकि कड़े संघर्ष के बावजूद मीडिया टीम 3 विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी और महज 2 रनों से जीत से चूक गई।मैच के समापन पर हंसिका ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर और आयोजक प्रमोद गुप्ता द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधान आरक्षी संतोष कुमार और आरक्षी अमित कुमार को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए पुरस्कृत किया गया।रविन्द्र श्रीवास्तव, राम जियावन और संदीप राय को उनके बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सराहा गया।इस मैत्रीपूर्ण मैच को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी। मैच में अंपायर की भूमिका अभिमन्यु जायसवाल व मुकेश पाल ने बखूबी निभाई, जबकि धनंजय शर्मा ने अपनी बेजोड़ कमेंट्री से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना
Download App