सोनभद्र

रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष का सजा ताज बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष बन कहा व्यापारी हितो की रक्षा सर्वोपरि

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष का ताज बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष बन कहा व्यापारी हितो की रक्षा सर्वोपरि।

रेणुकूट नगर पंचायत सब्जी मंडी ग्राउंड में सुबह आठ बजे से ही रेणुकुट व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद चुनाव के लिए वोटिंग करने के लिये व्यापारियो का आना शुरू हो गया। प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यस्था सुरक्षा और शांति बनाते हुए सुबह से ही वोटिंग डलवाना चुनाव समिति के अधिकारियों द्वारा शुरू कर दिया गया। वोटिंग के लिए पांच बाक्स रखा गया था जिसमे वोट को मोहर लगाकर डालना प्रारम्भ हुआ।

प्रत्याशियो में भी खूब उत्साह देखने को मिला सभी प्रत्याशी वोटरों के लिए टेंट लगाकर बूथ की व्यस्था किए हुए थे जिससे वोटरों को पर्चा लेने में कोई दिक्कत ना हो सके। तीन बजे तक वोट पड़ता रहा वोटरों की लाइन लगी तो टूटी ही नही बीच बीच मे प्रत्याशियो के बीच गहमा गहमी भी देखने को मिला मगर पहले से मुस्तैद प्रशासन तुरंत शांत करा ले रही थी। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने भी अपने दल बल के साथ बराबर चुनाव बूथ का निरीक्षण करते रहे शाम तक वोटो की गिनती समाप्त कर विजय प्रत्याशी को सार्टिफिकेट जारी करने और सड़क पर कोई परेशानी अथवा यातायात में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न होने से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पहले ही विजय जुलूस निकाले से मना कर दिया गया था। पिपरी एसएचओ पूण्य प्रसून अपने सभी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। चुनाव मैदान कुल 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे।

बृज किशोर गुप्ता को कुल 651 ओट प्राप्त हुआ दूसरे नंबर पर सतेंद्र यादव को 449 ओट मिले 202 ओट से बृज किशोर गुप्ता विजयी घोषित होते है सारे प्रत्यासी उनको गले मिलकर बधाई दिया। एक अच्छे माहौल का प्रत्याशीयो ने स्वागत किया , चुनाव समिति भी विजयी प्रत्याशी को माला पहनाकर स्वागत किया गया , पूरा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले अमरेंद्र सिंह पटेल और बिंदु गिरी साथ ही उनके सभी चुनाव अधिकारियों को व्यापारियो ने एक अच्छा और स्वच्छ चुनाव कराने के लिए खूब प्रशंसा किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना
Download App