सोनभद्र

*डीएवी के विद्यार्थियों को अग्नि शमन प्रशिक्षण*

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता). डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में सीआईएसएफ अग्नि शमन विभाग के उपनिरीक्षक फायर परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल फायर अशोक कुमार, कांस्टेबल फायर के सी बेहरा एवं कांस्टेबल डीसीपीओ भूप सिंह ने विद्यार्थियों को अग्नि शमन सुरक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अग्नि शमन के विभिन्न उपकरणों को चलाने का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। फायर इंस्टिंग्यूश के संचालन में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वयं फायर इंस्टिंग्यूश से जलती अग्नि को बुझाने का काम किया। उपनिरीक्षक परमजीत सिंह ने फायर के चार प्रकार ए,बी,सी एवं डी को बुझाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा घास-फूस में आग लगने पर पानी वाले उपकरण का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसी तरह अन्य प्रकार की अग्नि को बुझाने के लिए दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। तत्पश्चात विभिन्न प्रकार के आग को बुझाने का तरीका बताया। उदाहरण स्वरुप खरपतवार, पेट्रोल, मिट्टी तेल, एलपीजी गैस, इलेक्ट्रिक आदि से लगने वाली आग को बुझाने के अलग-अलग तरीकों के अपनाने का व्यवहारिक ज्ञान दिया। इस प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेट्स अंजली सिंह, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, धुव्र वत्स के साथ प्रकृति श्रीवास्तव, रितांशु गुप्ता, मोहित, प्रतीक, आयुष सेठ, सूरज, लव कुमार, आशीष, ऋषि शर्मा, अदिति यादव, अल्फिया, खुशबू पाल, समृद्धि सिंह, मो०आबीर, अरशद रजा, नुमान अख्तर आदि विद्यार्थियों ने विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी शामिल रहे। अंत में प्राचार्य राजकुमार ने सीआईएसएफ से आए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। डाॅ आर के झा के साथ पूरा विद्यालय परिवार इस कार्यक्रम में शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App