सोनभद्र

ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने नष्ट की 693 लीटर अवैध शराब

बभनी (अजीत पांडेय)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के क्रम में बुधवार को बभनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित करीब 693 लीटर अवैध देशी शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2024 के कुल 62 अभियोगों से संबंधित जब्तशुदा शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई।शराब को नष्ट करने की यह प्रक्रिया थाना परिसर के एकांत स्थान पर गड्ढा खुदवाकर की गई। इस दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई और मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस द्वारा नष्ट की गयी 693 लीटर अवैध शराब की कीमत करीब 1,03,950 रूपये है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App