सोनभद्र

करम के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी


म्योरपुर/ सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, चांगा गांव निवासी 55 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी उदल भारती का शव गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर करम के पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
महिला के पति ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लिलासी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
इस संबंध में लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App