सोनभद्र

प्रचालन उत्कृष्टता के साथ समाज कल्याण में अग्रणी एनटीपीसी रिहंद

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में मंगलवार को परियोजना प्रबंधन के तत्वावधान में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परियोजना प्रमुख की वार्ता हर्षपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिया। उन्होंने कहा कि रिहंद स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी विषम से विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं। यही समर्पण और इच्छाशक्ति रिहंद की कार्य संस्कृति को विशेष बनाता है।
परियोजना प्रमुख नें अपने सम्बोधन में कहा कि एनटीपीसी रिहंद प्रचालन प्रदर्शन में सभी एनटीपीसी थर्मल स्टेशनों/ परियोजनाओं में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक 19.74 बिलियन यूनिट उत्पादन किया है। साथ ही 82.7% पीएलएफ के साथ चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि परियोजना की असाधारण प्रचालन दक्षता और बिजली उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अपनी प्रचालन उपलब्धियों के अलावा, एनटीपीसी-रिहंद ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पिछले छे वर्षों में GEM कार्यक्रम के माध्यम से 720 बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करके सामाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनमें से 50 बालिकाओं को टाउनशिप के डीएवी स्कूल में उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
साथ ही नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना के समीपवर्ती शैक्षणिक संस्थानों को वाराणसी जेल के बंदियों द्वारा निर्मित डेस्क-बेंच वितरित किया, जिससे छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से इन कैदियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए।
एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के लगभग 23 गाँव में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही है। साथ ही समीपवर्ती सैक्षणिक संस्थान में स्टेम लैब की स्थापना की गयी जिसमें कक्षा 06 से 08 के पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान और गणित के कुल 80 कार्यशील मॉडल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सोनभद्र के मुख्यालय सोनभद्र, रेनूकूट ,बीजपुर, अनपरा, सिंगरौली एवं वैढ़न आदि स्थानों के मीडिया प्रतिनिधिगण, महाप्रबंधकगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App