सोनभद्र

कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SC/ST एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोन – सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)

स्थानीय थाना क्षेत्र के वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए कोन पुलिस टीम ने SC/ST एक्ट के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मा. न्यायालय विशेष न्यायाधीश, सोनभद्र द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर थाना कोन पुलिस ने विवेक कुमार उर्फ विकाश पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दु निवासी बगिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ एसटी नंबर 499/25 में धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(ध), 3(2) वीए SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव (चौकी प्रभारी चाँची कला), हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल तथा कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा शामिल रहे।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आगे भी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App