सोनभद्र

ट्रक की टक्कर से इलाज के दौरान पोस्ट मास्टर की मौत ।मचा कोहराम ।

बभनी ( अजीत पाण्डेय)बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शनिवार को दोपहर में बभनी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज गति से छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार ब्रांच पोस्ट मास्टर गंभीर चोट आई और बनारस में आज देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई ।इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बताते चले कि हरियाणा के जिंद जिला निवासी हिमांशु पुत्र राम प्रवेश उम्र 21 वर्ष की नधीरा में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्ति हुई थी और बभनी कस्बे में किराए के मकान में रहता था।हिमांशु शनिवार को दोपहर में नधीरा से बभनी अपने रूम पर आ रहा था कि बभनी इंडेन गैस एजेंसी के पास छत्तीसगढ़ से तेज गति से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गई लोगों ने तत्काल म्योरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल में तैनात डॉ पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा था और सोमवार को देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिवार में मातम छा गया ।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे विधिक करवाई की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App