सोनभद्र

नवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग शांति भंग में गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) चैत्र नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोन थाना पुलिस ने सख्त कारवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नन्दलाल जायसवाल एवं उनके पुत्र प्रिंस कुमार निवासी लौकवाखांडी, चन्दन निवासी बड़ाप कचनवा, ओम प्रकाश निवासी लौकवाखांडी तथा भोलानाथ उराव निवासी बागेसोती शामिल है।
पुलिस का कहना है कि नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App