सोनभद्र

सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सिविल बार की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को गति देते हुये सम्पन्न हुआ। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का घोषणा किया गया।
इसके पूर्व सचिव महेंद्र जायसवाल ने सदन में पूरे वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कार्यकारिणी द्वारा बार व जनहित में नये कोर्ट की स्थापना समेत अन्य विन्दुओं पर किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने सदन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों के सहयोग से वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना सफलतम कार्यकाल पूरा किया। अंत में सदन ने एकमत से कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से इल्डर कमेटी गठित की गई। जिसमें चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव को दी गयी। मनोज मिश्रा, विनोद वर्मा, सुखसागर यादव, मोहर सिंह इल्डर कमेटी के अधिकारी सदस्य बनाये गए। नवगठित इल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन सदन को दिया। इस मौके पर रामलोचन तिवारी, विष्णुकांत तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, रामजी पांडेय, सत्यनारायण यादव, अभिनय जायसवाल, रजनीश कुमार, आदर्श जायसवाल सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App