सोनभद्र

दुद्धी में दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

दुद्धि/सोनभद्र ( मदन मोहन तिवारी )निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण दुद्धी विकासखंड सभागार में एलिमको को द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को निशुल्क ट्राई साइकिल सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए सोनभद्र जिले के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांग जनों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल गुरुवार को दुद्धी विकासखंड सभागार में देखने को मिली यहां एलिमको कानपुर कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार हुआ कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और अन्यसमान ट्राई साइकिल प्रदान की गई इन उपकरणों को पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर साफ खुशी झलक उठी कई लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के कामों और आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी जिससे वह दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि सरकार और संबंधित संस्थाओं का उद्देश्य दिव्यांग जनों को सशक्त बनना है ताकि वह समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांग जनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाते हैं कार्यक्रम में मनोज सिंह बबलू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रमाशंकर गोण सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे सभी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस आयोजन ने “न” केवल दिव्यांग जनों को सहारा दिया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि संवेदनशीलता और सहयोग से हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सकता है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App