सोनभद्र

कीर्तन से लौट रहे व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत, परिजनों ने जताया संदेह


बभनी /सोनभद्र (अजित पाण्डेय)

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव की पूरब बस्ती में अखंड हरि कीर्तन से घर लौट रहे 48 वर्षीय जमुना धरकार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया।मिली जानकारी के अनुसार, बैना गांव के पुराने शिव मंदिर परिसर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन हो रहा था। देर रात जमुना अपने साथी पंकज कुमार के साथ कीर्तन गायन मे पहुंचा था। देर रात जब दोनों वापस घर लौट रहे थे, तभी मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में जमुना गिर गया।जमुना के गिरते ही उसके साथी पंकज ने शोर मचाया, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर डायल 112 की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने लोहे के जुगाड़ और रस्सियों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक जमुना की सांसें थम चुकी थीं। मृतक के साथी पंकज कुमार ने बताया कि कुएं के

पास जाने से पहले दोनों ने शराब और गांजा का सेवन किया था। मृतक की मां, बचनी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंकज ही उनके बेटे को रात में घर से बुलाकर ले गया था। उन्हें इस घटना में साजिश की आशंका है।वही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App