सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने साइबर फ्राड का 40 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने साइबर फ्राड का 40 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस।

कृष्णा शाह निवासी एनसीएल खडिया शक्तिनगर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छल करके यूपीआई के माध्यम से 50,000/- रुपये की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर करा ली थी, जिसके सम्बन्ध मे पीडित द्वारा 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करायी थी ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के कुशल नेतृत्व मे थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 50,000/- रुपये को सम्बन्धित खातो मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड खाते मे होल्ड धनराशि मे से 40,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम का भूरि भूरि प्रशंसा किया।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
1. कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर सोनभद्र
2. का0 संजय सरोज साइबर हेल्प डेस्क थाना शक्तिनगर सोनभद्र
3. का0 करन कुमार थाना शक्तिनगर सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App