सोनभद्र

भटक रही मासूम बच्ची को मिला चाइल्ड लाइन का सहारा

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय पुलिस ने चेतवा गांव में लावारिस हालत में मिली करीब आठ वर्षीय एक मासूम बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देते हुए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है। बच्ची काफी प्रयासों के बाद भी अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ रही।जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रेणुकूट से बीजपुर की ओर आ रही एक बस से चेतवा स्टैंड पर यह आठ वर्षीय बच्ची उतरी। बस से उतरने के बाद वह काफी देर तक अकेली भटकती रही और फिर घबराकर रोने लगी।उसी बस से चेतवा निवासी अमरेश बियार भी अपने परिवार के साथ उतरे थे।रोती हुई बच्ची को देख अमरेश के परिवार ने उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी।
रात अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अमरेश बियार बच्ची को अपने घर ले गए और रात भर उसकी देखभाल की।रविवार सुबह वे बच्ची को लेकर बीजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
थाने में पुलिस कर्मियों ने बच्ची से उसका नाम, पिता का नाम और पता जानने की काफी कोशिश की, लेकिन डरी-सहमी बच्ची कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाई।इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया ताकि उसे सुरक्षित आश्रय मिल सके और उसके परिजनों की तलाश की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App