सोनभद्र

बभनी में ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

बभनी/सोनभद्र (अजीत पांडेय)
विद्यालयों से चयनित 100 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग, 5 बच्चों का चयन

बभनी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2026 के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में गणित और विज्ञान की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खंड के 42 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 100 बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम में विज्ञान विषय से जुड़े 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न व साक्षात्कार के माध्यम से प्रतियोगिता कराई गयी।

कक्षा 6,7,8 के 100 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन स्तरों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 5 बच्चों का चयन जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।
बभनी विकास खंड में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान और गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं, जिसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और ‘करके सीखने’ (Learning by Doing) की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “विज्ञान के पंखों से ही उन्नति की ऊंची उड़ान भरी जा सकती है।” प्रतियोगिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला स्तर पर नवाचार और विज्ञान की समझ को प्रोत्साहित करना न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि समाज में वैज्ञानिक चेतना और क्रियात्मक सोच के विकास का भी मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने विजेता बच्चों को ट्रॉफी, स्टेशनरी का सामान, प्रशस्ति पत्र और जनपद स्तरीय प्रदर्शनी हेतु मॉडल निर्माण के लिए नकद धनराशि प्रदान की।

क्विज प्रतियोगिता के प्रभारी एआरपी अमित कुमार रहे। एआरपी भानू प्रताप सिंह, विष्णु दयाल यादव,के साथ प्रतियोगिता में कक्ष निरीक्षक निशि दुबे,आकाश कुमार, विरेन्द्र कुमार बरनवाल,अजीत कुमार वैश्य, अवधेश कुमार, द्वारिका सहित कई छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने सम्हाला बीजपुर थाने की कमान,कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता जिला जेल मे एनडीपीएस एक्ट मे निरुद्ध बंदी का इलाज के दौरान मौत बभनी में ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेसरे खिले जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत बभनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल। तबादला एक्सप्रेस पटरी पर अनपरा, जुगैल, पिपरी, घोरावल,बीजपुर सहित कई एसएचओ हुये इधर से उधर आरटीओ कार्यालय मे तैनात प्रधान सहायक पर भष्टाचार का आरोप, कहा बिना सुविधा शुल्क के नही होता कोई कार्... चोपन थाना परिसर मे एसएचओ अखिलेश मिश्रा की मौजूदगी मे शबे बारात को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार
Download App