सोनभद्र

अनपरा निवासी से हुआ 18 लाख का साइबर ठगी बृजेश सिंह ने 3 लाख 82 हजार कराया वापस

अनपरा/सोनभद्र अनपरा निवासी से हुआ 18 लाख का साइबर ठगी बृजेश सिंह ने 3 लाख 82 हजार कराया वापस।

मोहित दूबे पुत्र सतीश दूबे निवासी औडी मोड़ के साथ जनवरी 2024 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कुल 16 बार में 18,63,966 का साइबर ठगी हुआ था।

उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन किया गया।

जांच के दौरान आवेदक का ठगी हुआ कुल धनराशि में से 4,58,882 को संबंधित खातों में होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए होल्ड धनराशि में से 3,82,300 रुपय को आवेदक के मूल बैंक खाते मे वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया है।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
1 बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, सोनभद्र
2 हे का आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App