सोनभद्र

भाकपा ने सालेनाग में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया

–स्कूल निर्माण, फर्जी बिजली बिल और वनाधिकार कानून पर उठाई आवाज

बभनी (अजीत पांडेय) बभनी स्थित सालेनाग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी ने प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण, फर्जी बिजली बिलों और वनाधिकार कानून के अधूरे क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाई।

भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बरवा टोला के सालेनांग का प्राथमिक विद्यालय तीन साल पहले जर्जर होकर गिर गया था। ग्रामीणों द्वारा कई बार लिखित शिकायत के बावजूद अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है, जो सरकारी लापरवाही को दर्शाता है।

पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने फर्जी बिजली बिलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से गांव में बिजली नहीं आई, फिर भी ग्रामीणों को भारी-भरकम बिल थमाए गए और भुगतान के लिए मजबूर किया गया। यह गरीब आदिवासी-मजदूर परिवारों के साथ अन्याय है।

भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने वनाधिकार कानून का जिक्र करते हुए बताया कि आदिवासी भूमिहीन किसानों को आधे-अधूरे पट्टे दिए गए हैं। जबकि भारत सरकार के राजपत्र के अनुसार, एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर भूमि तक का पट्टा दिया जा सकता है।
आदिवासी किसान आज भी अपने पूरे हक से वंचित हैं।

भाकपा ने मांग की है कि सालेनाग में तत्काल प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही, फर्जी बिजली बिलों को रद्द किया जाए और वनाधिकार कानून को पूरी ईमानदारी से लागू करते हुए आदिवासी किसानों को उनका पूरा हक दिया जाए।

बैठक की अध्यक्षता बल्केश्वर नेता ने की और संचालन महेंद्र द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में धानुक पनिका, धन्नू राम, शाहिद खान, हरी प्रसाद खरवार, बाबूलाल खरवार, ममता कुमारी, सरस्वती देवी, रामकली, सुर्जमानिया, राजमणि, नीलम देवी, गीता देवी, सीताकुंवर, जयराम, राजाराम, सत्यनारायण, रामसेवक, शाशिप्रभा, फुलकुंवर, राजमती, रामगुलम, एमपी सिंह, पीतांबर पनिका, राजेंद्र गुप्ता, दलबीर और बुधनी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App