सोनभद्र

अयोध्या की टीम ने दुद्धी बी को 10 विकेट से पराजित कर, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

कल का मैच दुद्धी ए व हिंडालको रेणुकूट के बीच टीसीडी ग्राउंड पर खेला जाएगा

दुद्धी / सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी मे चल रहे 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शुक्रवार को टाउन क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी बी और अयोध्या के बीच खेला गया. टॉस अयोध्या के कप्तान गोपाल चौबे ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी बी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए. जिसमें धीरज ने 6 छक्कों व 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए. निशांत मोहन ने 5 छक्कों व 2 चौके की मदद से 43 रन बनाए. गौस ने 2 छक्का और 2 चौका मदद से 25 रन बनाए. अनिकेत ने 3 चौके की मदद से 16 रनों का योगदान अपने टीम को दिया.गेंदबाजी करने उतरी अयोध्या टीम के खिलाड़ी अरुन ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किया. चिरंजीवी ने 4ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किया. सौरभ ने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. आजाद ने 2 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अयोध्या की टीम ने 16.1 ओवर में बिना विकेट खोए 199 रन बनाए. जिसमें रौनक ने 12 छक्कों और 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 125 रनों की नाबाद पाली खेली. दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे आजाद सिंह ने 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर अपने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. गेंदबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी बी के खिलाड़ी आशु ने 2 ओवरों में 28 रन, धीरज ने 2.3 ओवरों में 22 रन, अनिकेत ने दो ओवरों में 33 रन एवं अयाज ने 4 ओवरों में 28 रन दिए.इस तरह से अयोध्या की टीम ने टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी बी टीम को 10 विकेट से पराजित कर, सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अयोध्या टीम की रौनक को मैन ऑफ द मैच घोषित कर, मुख्य अतिथि सलीम खां के हाथों पुरस्कृत किया गया. मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद खां व रजत राज रहे. कमेंटेटर की भूमिका अंकुर बच्चन व ओमकार शुक्ला ने निभाई. स्कोरर की भूमिका मे राजू शर्मा रहे. आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी ए और हिंडालको रेणुकूट के बीच सुबह 10 बजे टीसीडी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App