सोनभद्र

अवैध ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई, 24 चालान: राबर्ट्सगंज-शाहगंज-घोरावल मार्ग पर 8 वाहन जब्त

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रॉबर्ट्सगंज-शाहगंज-घोरावल मार्ग पर अनाधिकृत रूप से संचालित ऑटो रिक्सा के विरुद्ध एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 24 ऑटो रिक्सा का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, आठ वाहनों को घोरावल और शाहगंज चौकी में निरुद्ध कर दिया गया। यह कार्रवाई अनधिकृत संचालन, परमिट की शर्तों के उल्लंघन और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। परिवहन विभाग लगातार ऐसे वाहनों पर नजर रख रहा है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रवर्तन अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश्वर यादव व यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार सहित समस्त प्रवर्तन दल उपस्थित रहा। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे केवल परमिट की शर्तों के अनुरूप और परमिट में उल्लिखित मार्गों पर ही वाहनों का संचालन करें। जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट में कुर्क 7 हाईवा ट्रकों को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश। सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को
Download App