सोनभद्र

विंडमगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी एवं मलीया नदी से लंबे समय से रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन किए जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आज वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

वन विभाग की टीम ने महुली रेंज के अंतर्गत कोर्गी कनहर बालू साइड के पास छापेमारी कर अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर को वन कर्मियों द्वारा तत्काल वन रेंज कार्यालय लाकर खड़ा कराया गया, जहां आगे की विधिक कारवाई किया जा रहा है।

इस संबंध में वन रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर पर वन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

वन विभाग की इस कारवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू खनन करने वाले ट्रैक्टर स्वामियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लगातार कार्रवाई की वजह से अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App