सोनभद्र

स्व0 विजय सिंह गोंड के स्मृति में बाटे गए जरूरतमंदो में कम्बल

दुद्धी /सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। मंगलवार को।स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बघाडू गांव में लल्लन प्रसाद इंटर कॉलेज परिसर में जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम के द्वारा स्व0 विजय सिंह गोंड के स्मृति में गरीबों, असहायों व बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण को सम्बोधित करते हुए जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य बघाडु ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक स्व विजय सिंह गोंड ने विधानसभा का आठ बार प्रतिनिधित्व किया है। इस आदिवासी क्षेत्रों में गरीबों असहाय लोगों को उचित न्याय व जल जंगल जमीन वनाधिकार के तहत काम किया है। जिसे हम कभी उनका कर्ज नही चुका

पाएंगे। कम्बल वितरण कार्यक्रम के पुर्व स्व विजय सिंह गोंड के स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप ग्राम प्रधान बघाडू अब्दुल्ला अंसारी, हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरी, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल गोंड, बिहारी लाल भुइयां, रामगोविन्द, बरफी लाल पनिका, मुश्ताक उर्फ बुटानी, गुलाब सिंह, दसई विश्वकर्मा, राजू भुइंया, फूलवंती देवी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App