सोनभद्र

बभनी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक को पकड़ा

— आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 1.8 किलो गांजा बरामद

बभनी(अजीत पांडेय) बभनी पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बभनी पुलिस को सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि ठोहरिहवां पहाड़ी बचरा पर एक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है।

सूचना पर उप निरीक्षक शिव मूरत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को हाथ में थैला लिए पैदल आते देखा। पुलिस को देखकर उसने झाड़ियों में छिपने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके थैले से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बसन्त (35) पुत्र गोविन्द, निवासी गुरमटिया, थाना सरई, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मनोज गौतम और प्रदीप सिंह भी शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में मुख्य सप्लायर के नाम सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App