सोनभद्र

श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा के में शामिल भक्तों किया गया स्वागत

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के बभनी मोड़ पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग ने श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा पर निकले जत्था का भव्य स्वागत किया गया।इस जत्थे में 400 बाइक सवार शामिल हुए।

तीन करोड़ 33 लाख 33 हजार राम नाम लेखन के निर्धारित लक्ष्य से भी कहीं ज्यादा संख्या में कोरबा जिले के लोगों ने राम नाम को अंकित किया है। अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस अभियान को हाथ में लिया गया। तीन लाख ऐसी पुस्तकों को अयोध्या भिजवाने के लिए श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा 12 जनवरी को शुरू हुई। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है।

अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस अभियान को हाथ में लिया गया। तीन लाख ऐसी पुस्तकों को अयोध्या भिजवाने के लिए श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा 12 जनवरी को शुरू हुई। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। कोरबा से 12 जनवरी सुबह 9 बजे भक्तों का कारवां अयोध्या के लिए रवाना हुआ।यह जत्था 14 जनवरी को अयोध्या पहुंच कर भगवान राम के चरणों राम नाम अंकित पुस्तकें समर्पित करेंगे

कोरबा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु 700 किमी की यात्रा पर जा रहे हैं, वह भी दोपहिया से। जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा अभियान कोरबा सहित सभी जिलों में चल रहा है इसलिए श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा के आयोजकों ने इसे गंभीरता से लिया। बताया गया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोपहिया के सभी चालक और सहयात्री के लिए हेलमेट को अनिवार्य किया गया है।

इस जत्थे में प्रचण्ड अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,दुर्गेश राजपूत, प्रकाश राजपूत,प्रकाश तिवारी,राम आधार यादव,ओम् प्रकाश पोर्ते,रामनरायण उरेती,टीकम सिंह, जमुना रजक, राजेश, महिपाल सिंह,मोहन यादव सहित 400 बाइक सवार इस जत्थे में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App