सोनभद्र

अवैध नर्सिंग होम में चिकित्सक ने निकाल दिया बच्चेदानी

असुरक्षित आपरेशन से काल कालवित हो रहे मरीज

बभनी स्थित संजीवनी सर्जिकल हॉस्पिटल की घटना

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हुआ मामले का खुलासा

बभनी/सोनभद्र (अजीत पांडेय)

थाना क्षेत्र के बभनी मुख्य बाजार मे चल रहे संजीवनी सर्जिकल हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन कर दो महिलाओं की बच्चे दानी असुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया । मामले का खुलासा शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक दो मरीज महिलाओ को कमरे मे ताला बन्द कर फरार हो गये। घण्टो तक मरीज अस्पताल मे छटपटाते रहे।एक घण्टे बाद पीछे के रास्ते महिलाओ को खेतों मे छापेमारी तक छुपा कर रखा गया। दोनो महिलाओ के बच्चे दानी का आपरेशन किया गया है।अस्पताल संचालक का बेरहमी की चर्चा क्षेत्र मे है।
शनिवार की शाम बभनी मे हुई स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी मे सह नोडल अधिकारी गुरू प्रसाद ने शाम पाच बजे बभनी स्थित निजि अस्पताल मे छापेमारी की इस दौरान संचालको ने पहले ही अस्पताल मे दो मरीजों को अन्दर ही ताला मार फरार हो गये।घण्टो बाद आपरेशन की महिलाओ को पैदल ही पीछे के रास्ते ले जाकर खेतों मे दौडाया फिर खेत मे बैठाया। महिलाओ ने बताया कि इनके बच्चे दानी का आपरेशन किया गया है। फिर बगैर नम्बर प्लेट की गाडी मे जबरन बैठाकर दुसरे निजि अस्पताल मे भर्ती कराया। इस बीच स्वजन अस्पताल का चक्कर लगाते रहे।महिला बुधनी पत्नि लालता निवासी डूमरपान छत्तीसगढ़, व बचरा गांव निवासी उर्मिला पत्नी श्याम बिहारी का आपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दिया गया है।
इस मामले का कवरेज करने पहुचे पत्रकारों पर ही अस्पताल संचालक ने धौस जमाते हुए धमकाया। छापेमारी करने गये सह नोडल अधिकारी मूक दर्शक बने रहे मानो बेबस है।अस्पताल संचालक ने अपनी बडी पहुंच का हवाला देते हुए।कहा कि अधिकारी मेरा कुछ नही उखाड़ पाऐगे। सूत्रो की माने तो बभनी बाजार मे कुछ दलालो के माध्यम से महिलाओ के गर्भाशय, गर्भपात की घटनाओ को अंजाम चोरी छिपे दे रहे है। सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने बताया कि अस्पताल को नोटिस दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App