ओबरा मे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच हुआ मुठभेड़ एक को लगा गोली 3 गिरफ्तार
सोनभद्र ओबरा मे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच हुआ मुठभेड़ एक को लगा गोली 3 गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट व SC/ST एक्ट से सम्बन्धित जघन्य अपराध का 30 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया गया।ओबरा थाना पर आवेदिका द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री मजदूरी करने के उद्देश्य से ग्राम भलुआ टोला में किराये के कमरे में रहती थी। उसकी पुत्री के साथ कार्य करने वाला राजगीर मिस्त्री पप्पू उर्फ बिन्दू यादव पुत्र रवि यादव निवासी कनहरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ने अपने अन्य दो साथियों के साथ उसकी पुत्री को भलुआ टोला के पूरब स्थित पहाड़ी पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया है। मिशन शक्ति केन्द्र थाना ओबरा के माध्यम से पीड़िता एवं उसकी माता से तत्काल संपर्क स्थापित कर संवेदनशील वार्ता, काउंसलिंग एवं विश्वास बहाली की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा पीड़िता को कानूनी सहायता, सुरक्षा एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया व उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 08/2026 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)v SC/ST एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ओबरा के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही थी। बजरिये मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिल्ली मारकुंडी खदान क्षेत्र में घेराबंदी कर अभियुक्त पप्पू उर्फ बिन्दू यादव पुत्र रवि यादव निवासी कनहरा ओबरा, अर्जुन डोम पुत्र नन्हक डोम निवासी भलुआ टोला मलिन बस्ती थाना को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीसरे अभियुक्त करन डोम पुत्र चन्द्रमड़ी डोम निवासी सेक्टर 10 ओबरा द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग जिया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त करन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। अभियुक्त करन डोम उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके आधार पर थाना ओबरा मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। जहाँ वह ईलाजरत है। मामले मे वैधानिक कारवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
04. उ0नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 संतोष पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
06. हे0का0 अवधेश कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
07. का0 प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
08. का0 पंकज पाल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।



