सोनभद्र

पुण्यतिथि पर स्व. हरि प्रसाद उर्फ घमंडी सिंह खरवार को श्रद्धांजलि, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने गरीबों में बांटे कंबल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पूर्व विधायक स्व. हरि प्रसाद उर्फ घमंडी सिंह खरवार की पुण्यतिथि के अवसर पर लोढ़ी स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने स्व. खरवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को नमन किया।
आदिवासी खरवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. घमंडी सिंह खरवार के आदिवासी समाज के उत्थान, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि स्व. खरवार ने अपना पूरा जीवन समाज और जनहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका विचार और मार्गदर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। सांसद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।
कार्यक्रम में स्व. विधायक घमंडी सिंह खरवार की पत्नी कलावती देवी, सांसद की पत्नी मुनिया देवी (जिला पंचायत सदस्य), खरवार समाज के जिला अध्यक्ष शिवनारायण खरवार, , शारदा खरवार, ज्योति खरवार, प्रेमलता, जोखू खरवार, राजेश खरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में खरवार समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष शिवनारायण खरवार ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App