सोनभद्र

प्रदेश मे परिवहन विभाग मे बड़े पैमाने पर फेरबदल तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ को मिली नई तैनाती

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रदेश में परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ को नई तैनाती दी है। इस संबंध में शनिवार को विशेष सचिव खेमपाल सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए।
आलोक कुमार यादव को लखनऊ का नया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ, प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद लखनऊ में वाहनों की जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, ऐसे में नई तैनाती से प्रवर्तन कार्य के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में एसटीएफ ने लखनऊ, फतेहपुर और रायबरेली में ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें लखनऊ के एआरटीओ समेत कई अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई हुई थी।इनसेटअन्य एआरटीओ की नई तैनाती
चंपा लाल – सिद्धार्थनगर
अशोक कुमार श्रीवास्तव – गाजियाबाद
कौशल कुमार सिंह – सोनभद्र
मानवेंद्र प्रताप सिंह – सहारनपुर
विनय कुमार सिंह – आगरा
कृष्ण कुमार यादव – फर्रुखाबाद (प्रशासन)
एआरटीओ प्रवर्तन:
हरिओम – बदायूं
वैभव सोती – बरेली
सतेंद्र कुमार यादव – मथुरा
विंध्याचल कुमार गुप्ता – कानपुर
उमेश चंद्र कटियार – रायबरेली
गुलाब चंद्र – अयोध्या
विपिन कुमार – बागपत
हरिओम – शाहजहांपुर
प्रतीक मिश्र – फतेहपुर
नीतू शमां – बुलंदशहर
देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ (प्राविधिक) नियुक्त किया गया है।इनसेटतीन आरटीओ को भी नई जिम्मेदारी
राघवेंद्र सिंह – आरटीओ (प्रशासन), वाराणसी
मनोज कुमार सिंह – आरटीओ (प्रशासन), सहारनपुर
अम्बरीश कुमार – आरटीओ (प्रवर्तन), मेरठ

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App