सोनभद्र

सोनभद्र मे आलू बना शराब ट्रक से 17 लाख के शराब के साथ तस्कर को पिपरी पुलिस एसओजी ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सोनभद्र मे आलू बना शराब ट्रक से 17 लाख के शराब के साथ तस्कर को पिपरी पुलिस एसओजी ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है। बजरिये मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटी में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख तथा 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व ₹250/- नकद जामा तलाशी से बरामद किया गया। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त के संबंध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी नवजोत सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है, जिसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। धीरज सिंह द्वारा ही उसे रास्ते के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए जाते थे। पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जा चुका है। शराब की सकुशल डिलीवरी पर उसे ₹30,000/- प्रति ट्रिप भुगतान किया जाता था। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था तथा गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। भुगतान गूगल पे अथवा डीजल पंप पर किया जाता था।

बरामदगी का विवरण
260 पेटी में 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत ₹17 लाख)
01 अदद ट्रक (कीमत लगभग ₹20 लाख)

गिरफ्तार करने पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
एसआई संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेणुकूट
एसआई बृजेश दूबे, एसओजी टीम
हे0का0 महेश कुमार सरोज, हे0का0 छविराम यादव,
हे0का0 राजेश कुमार पासवान, का0 अजीत कुमार
हे0का0 सतीश सिंह पटेल, आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App