सोनभद्र

बभनी मोड़ तिराहे पर बिजली बिल छूट महाकैंप उपभोक्ताओं को राहत, 27 दिसंबर को होगा आयोजन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 27 दिसंबर दिन शनिवार को बभनी मोड़ तिराहे स्थित कीर्ति कॉमन सर्विस सेंटर पर बिजली बिल राहत योजना महाकैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उपभोक्ता अपने बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकेंगे और छूट का लाभ उठा पाएंगे।

राज्य सरकार द्वारा लाई गई इस बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभमिलेगा। इसमें मूलधन पर 25% की छूट और ब्याज पर पूरी तरह से माफी दी जाएगी। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जिनके बिल बकाया हैं।

इस योजना में उन “नेवर पेड” (कभी भुगतान न करने वाले) उपभोक्ताओं को भी पात्र बनाया गया है, जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद भुगतान किया है। यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है जिससे अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो सकेंगे। उपकेंद्र बभनी के अवर अभियंता बभनी महेश कुमार ने बताया कि
यह विद्युत कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे शिविर में आते समय अपना मीटर नंबर, पुराने या नए कनेक्शन का खाता संख्या और मीटर का वीडियो अवश्य साथ लाएं, ताकि किसी भी त्रुटि को तुरंत ठीक किया जा सके और योजना का लाभ मिल सके।
अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि यह उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विच्छेदन, आरसी और एफआईआर जैसी कानूनी कार्रवाइयों से बचने का सुनहरा अंतिम अवसर है। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App