सोनभद्र

चोरी की घटनाओं से नाराज अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने किया नारेबाजी

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल, स्वर्णकार संघ, दुद्धी बार एसोसिएशन व भाजपा नेताओ ने जमकर विरोध किया। शुक्रवार की रात ज्वेलरी के दुकान से हुई चोरी को लेकर आक्रोशित स्वर्णकार संघ व व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील सभागार पहुँच कर एसडीएम दुद्धी के समक्ष विरोध जताया। कोतवाली पुलिस के विरुद्ध विभिन्न मामलों को लेकर शिकायत किया। स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी रूपेश जौहरी ने कहा कि पुलिस दो दिन में खुलासा नही किया। तो सभी ज्वेलरी के दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव कुलभूषण पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एसडीएम निखिल यादव से मिलकर दुद्धी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें। निखिल यादव ने व्यापारी व अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आगे कोई लापरवाही न करें इसपर पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात कर कार्यवाही की जाएगी। आप सभी व्यापारी अपना दुकान खोलें किसी भी तरह की कोई दिक्कतें नही होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App