सोनभद्र

ज्वेलरी के दुकान से डेढ़ किलो गहने हुई चोरी, फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रामनगर स्थित एक ज्वेलरी के दुकान से शुक्रवार की रात शटर चाडकर लाखों के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक स्थित है। शनिवार की तड़के चोरी की घटना सुनते नगरवासियों में भय का माहौल हो गया। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुँच कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। शिखा अलंकार ज्वेलर्स एवं बर्तन घर के दुकानदार पवन सोनी पुत्र स्व शारदा प्रसाद निवासी वार्ड 10 दुद्धी ने तहरीर देते हुए कहा कि मेरे दुकान से चांदी के राखी, पायल, बेरवा सहित अन्य चांदी के करीब डेढ़ किलो चांदी के गहना चोरी हुई है। चोरी की घटना से हम सभी लोग परेसान है। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुँच कर साक्ष्य जुटा रही है। वहीँ नगरवासियों में तरह तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई है। इसके पूर्व में भी बड़े बड़े चोरी की घटनाएं हुई है। लेकिन किसी भी तरह चोरी का खुलासा नही हुई। प्रतिष्ठित व्यवसायियों में प्राशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही जानकारी ली जा रही है। दूकान स्वामी द्वारा तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App