सोनभद्र

ज्वेलरी के दुकान से डेढ़ किलो गहने हुई चोरी फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा के रामनगर स्थित एक ज्वेलरी के दुकान से शटर चाडकर लाखों के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक स्थित है। शनिवार की तड़के चोरी की घटना सुनते नगरवासियों में भय का माहौल हो गया। फारेंसिक टीम घटना स्थल पहुँच कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। शिखा अलंकार ज्वेलर्स एवं बर्तन घर के दुकानदार पवन सोनी पुत्र स्व शारदा प्रसाद निवासी वार्ड 10 दुद्धी ने तहरीर देते हुए कहा कि मेरे दुकान से चांदी के राखी, पायल, बेरवा सहित अन्य चांदी के करीब डेढ़ किलो चांदी के गहना चोरी हुई है। चोरी की घटना से हम सभी लोग परेसान है। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुँच कर साक्ष्य जुटा रही है। वहीँ नगरवासियों में तरह तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई है। इसके पूर्व में भी बड़े बड़े चोरी की घटनाएं हुई है। लेकिन किसी भी तरह चोरी का खुलासा नही हुई। प्रतिष्ठित व्यवसायियों में प्राशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही जानकारी ली जा रही है। दूकान स्वामी द्वारा तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App