सोनभद्र

सोनभद्र का गर्व ऋषिकेश प्रताप सिंह ने हासिल किया आईईएस में 125 वां रैंक

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की जीव विज्ञान प्रवक्ता डा मंजू सिंह के बेटे ऋषिकेश प्रताप सिंह ने आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) में 125 वां रैंक हासिल कर जनपद सोनभद्र को गौरवान्वित किया है। ऋषिकेश के पिता राघवेन्द्र प्रताप सिंह हैं, और उनकी माता डा मंजू सिंह एक योग्य शिक्षिका हैं, जिन्होंने पीएचडी के साथ एलएलबी भी किया है। डा मंजू सिंह की मेहनत और प्रेरणा से उनके दोनों बेटों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। ऋषिकेश का छोटा भाई शिवांश प्रताप सिंह एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है।ऋषिकेश की इस कामयाबी पर जनपद सोनभद्र के माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं में अपार हर्ष है। माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रभारी ऋतिका दुबे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डा मंजू सिंह के मेहनत और कार्यकुशलता से हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्या ने भी बधाई देते हुए बताया कि डा मंजू सिंह जीव विज्ञान प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की महिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App