सोनभद्र

एमवीएम स्कूल में वार्षिकोत्सव धरोहर का आयोजन छात्रो ने भारतीय संस्कृति परंपराओ का किया प्रदर्शन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में राबर्ट्सगंज स्थित माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में 20 वां वार्षिकोत्सव धरोहर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ‘धरोहर: हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता’ नामक एक संगीतमय थिएटर शो प्रस्तुत किया।
छात्रों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, स्किट, नृत्य-नाटिका और देशभक्ति से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेदी थे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा और अजीत चौबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्साह और उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। सभी अतिथियों ने शिक्षार्थियों में संस्कार, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक आरएस दुबे, प्रिंसिपल श्रवण पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। ‘धरोहर’ कार्यक्रम का समापन प्रस्तुतियों और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ।अभिभावकों ने भी इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में जेईई मेंस, जेईई एडवांस, नीट इग्जाम, आर्य भट्ट गणित चैलेंज में पास छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता माला चौबे, प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ला, विजय कुमार द्विवेदी, उमाकांत मिश्रा, विनोद जालान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुशील चौबे, रिचा पाण्डेय, सोहन पाठक आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App