सोनभद्र

चार किमी कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 1960 से पक्की सड़क का इंतजार

सड़क के अभाव में एंबुलेंस भी नहीं जाती गांव तक

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरी के बोदरा डॉड से कमरी डॉड मार्ग के बीच चार किमी पकडंडी कच्ची सड़क को पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों मंगलवार को प्रदर्शन किया और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों ने कहा कि 1960 से हम लोग कच्ची सड़क पर चलने को विवश है।चार किमी सड़क के बीच दो चढ़ाई है जिसने गड्ढे हो गए है कई स्थानों पर तो पत्थर और सोलिंग नुमा छोटे पत्थर है जिस पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।सड़क निर्माण ना होने से हम लोग कोई खाद्य संग्राही भी वाहन से ले नहीं जा पाते ।छात्रों को तीन किमी खराब सड़क पर चल कर स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। और छोटे बच्चे स्कूल भी खराब रास्ते के कारण नहीं जा पाते है।लीलावती, सुकवरिया ने बताया कि बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने गांव तक एंबुलेंस भी नहीं आ पाता है। ऐसे में खाट पर लाद कर मरीजों को कमरी डॉड मार्ग तक ले जाकर वहां से एंबुलेंस या निजी वाहन से मरीजों को सीएचसी म्योरपुर भेजा जाता है।सवाल उठाया कि गांव की अन्य सड़के पक्की बन गई लेकिन हम लोग आज भी पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की राह देख रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र,ब्लेंडर, राजेश उर्मिला, शारदा, सुरेश, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे । मामले को लेकर अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी से संपर्क करने पर उनका फोन पहुंच से बाहर बताता रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App