सोनभद्र

कार ने मारी बाइक में टक्कर दंपती घायल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर पैट्रोल पम्प के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी चौना अपनी पत्नी लक्ष्मिनीया देवी 32 के साथ साप्ताहिक बाजार करने बभनी आ रहे थे।बभनी पैट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से जा रही कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों पति-पत्नी दूर जा गिरे। इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मिनीया देवी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पति राजेश कुमार का उपचार चल रहा है।उधर पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को पकड़ लिया गया है आगे की कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App