सोनभद्र

अमित कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता नियुक्त

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में अमित कुमार सिंह को अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर गृह जनपद सोनभद्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
श्री सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनभद्र नगर (रा०गंज) के जूनियर हाई स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने यूपी बोर्ड से विज्ञान विषय में हाई स्कूल और फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स विषयों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, उन्होंने बनारस लॉ कॉलेज, संबद्ध एम.जी.के.वी.पी. यूनिवर्सिटी वाराणसी से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की। उन्होंने इग्नू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से राजनीति विज्ञान में एम.ए. भी किया है।
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण किया। उन्होंने सात वर्षों तक इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडवोकेट ऑन रोल के रूप में वकालत की। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता बनने के लिए सभी मापदंडों को पूरा करने के बाद, उन्होंने 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित साक्षात्कार परीक्षा में भाग लिया, जहाँ उनका नामांकित क्रम संख्या 194 था। इस साक्षात्कार में सफल होने के बाद, उन्होंने 2 दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर सिंह और दीपक सिंह, इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता अमरीश तिवारी और अभिषेक कुमार सहित संतोष कुमार, राकेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रबोध सिंह, अशोक मौर्य, संदीप सिंह, विमल अग्रवाल, दीन दयाल पाण्डेय, बैकुण्ठ शुक्ला, सचिन पटेल, राजेश मिश्रा, अजय मिश्रा और सुमन केशरी आदि ने उन्हें बधाई दी। अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी नई दिल्ली से लौटने के बाद जनसंदेश टाइम्स कार्यालय आकर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App