सोनभद्र

महिलाओं के दम पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) समाजवादी महिला सभा की बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। महिलाएं हमेशा से पार्टी की रीढ़ रही हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एस.आई.आर. मतदाता सूची के कार्य में महिला कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटी हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में महिलाएं ही भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सभी माता-बहनों की यह जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाए और अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को कमजोर बनाना चाहती है, लेकिन आज की महिलाएं जागरूक हैं और अपने हितों को समझती हैं।
गीता गौर ने कहा कि महिलाओं के हितों की यदि कोई सच्ची हितैषी पार्टी है तो वह समाजवादी पार्टी है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी गई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महिलाओं की भलाई के लिए ठोस कदम उठाए गए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी महिलाएं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।
बैठक में प्रमुख रूप से किरन कुशवाहा, गीता सिंह, सविता, चिंता यादव, रेशमा, रुक्मणी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App