सोनभद्र

सोन नदी में अवैध बालू खनन पर जाप ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र जनपद में सोन नदी में हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर जन अधिकार पार्टी (जाप) ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर कड़ी कारवाई का मांग किया है। पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने यह पत्र मुख्यमंत्री के साथ ही सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (सदस्य, स्थायी समिति खनिज, कोयला व उर्वरक मंत्रालय) को भेजा है। इसकी प्रतिलिपि खनिज निदेशक लखनऊ, जिलाधिकारी सोनभद्र तथा जिला खनिज अधिकारी को भी प्रेषित किया गया है।
भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि ओबरा तहसील अंतर्गत ग्राम अगोरी में दो स्थानों पर तथा भगवा और बरहमोरी में बालू लीज पट्टाधारकों द्वारा निर्धारित क्षेत्रफल से आगे बढ़कर सोन नदी की जलधारा को बाधित कर अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि नदी की धारा मोड़कर और पुल बनाकर दिन रात लिफ्टिंग मशीनों व पोकलेन से बालू निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनजीटी व प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार नदी की जलधारा को मोड़ना तथा भारी मशीनों का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी से नदी का अस्तित्व खतरे में है और घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुआ सहित जलीय जीवों का विनाश हो रहा है।
जाप ने मांग की है कि लीज क्षेत्र से बाहर खनन पर तत्काल रोक लगे, मशीनों का प्रयोग बंद हो, मजदूरों से सीमित खनन कराया जाए, रेट बोर्ड व सीमा स्तंभ लगाए जाएं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कारवाई किया जाये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App