सोनभद्र

सोनभद्र में कफ सिरप तस्करी 425 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, 30 बैंक खाते फ्रीज, 60 लाख की राशि रोक दी गई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एसआईटी को बड़े सुराग हाथ लगे हैं। थाना राबर्ट्सगंज में पंजीकृत अवैध कारोबार से जुड़े प्रकरण की विवेचना तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क का दायरा और बड़ा होता दिख रहा है।
एसआईटी ने फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को नोटिस जारी करते हुए 10 दिसंबर तक सभी वित्तीय अभिलेख – लेजर, GST विवरण, बैंकिंग ट्रांजैक्शन आदि-प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। फर्म को ड्रग सप्लाई चेन का मुख्य बिंदु माना जा रहा है। तफ्तीश में जुड़े अन्य स्टॉकिस्ट और मेडिकल एजेंसियों पर भी कारवाई का दायरा बढ़ा दिया गया है। नोटिस प्राप्त करने वालों में मां कृपा मेडिकल स्टोर, शिविक्षा फर्म (संचालक अंकिता गुप्ता, पत्नी-विजय गुप्ता), दिलीप मेडिकल एजेंसी, नया बाजार भदोही, आयुष इंटरप्राइजेज, राजेन्द्र एंड संस ड्रग एजेंसी, परसीपुर भदोही का नाम शामिल है। इसके अलावा फर्म के भवन स्वामी को भी नोटिस के जरिए तलब किया गया है। एसआईटी द्वारा शैली ट्रेडर्स के बैंक खातों की जांच में पता चला है कि पिछले दो वर्षों में करीब ₹425 करोड़ का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किया गया है, जिसे ड्रग सप्लाई नेटवर्क का बड़ा आर्थिक आधार माना जा रहा है। जांच के आधार पर अब तक करीब 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इन खातों में मौजूद लगभग ₹60 लाख की राशि को जब्त की प्रक्रिया में नियंत्रित किया जा चुका है।

बोले अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक

एसआईटी पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। ड्रग तस्करी में शामिल अन्य फर्मों और व्यक्तियों की पहचान तेजी से की जा रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का दायरा आगे बढ़ाया जाएगा। सोनभद्र में नशीले कफ सिरप की तस्करी के विरुद्ध यह अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कारवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App