सोनभद्र

गैर विभागीय कार्यों के विरोध में पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, ब्लॉक परिसर में सौंपा ज्ञापन

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत सचिव मौजूद रहे।सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के साथ-साथ उन सभी कार्यों को तुरंत बंद करने की मांग की, जो पंचायत विभाग से संबंधित नहीं हैं लेकिन सचिवों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते गैर विभागीय कार्यों के कारण पंचायत स्तरीय विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में योजनाओं को समय पर संचालित करने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, वहीं सचिवों पर अनावश्यक दबाव भी बढ़ रहा है।धरने में प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय आंदोलन कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुपों से सचिवों के हटने की घोषणा भी की गई। प्रदर्शन के दौरान अरुण उपाध्याय, रामवृक्ष विश्वकर्मा, अरशद खान, राघवेंद्र सिंह, रामबहादुर समेत बड़ी संख्या में पंचायत सचिव मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App