सोनभद्र

रेणुकूट मे वर्चस्व की जंग आखिर कितने लोगो की बलि लेगा ये आग कब बुझेगा पूछता है सोनभद्र

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) रेणुकूट मे वर्चस्व की जंग आखिर कितने लोगो की बलि लेगा ये आग कब बुझेगा पूछता है सोनभद्र।

रेणुकूट के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पति और पूर्व नगर पंचायत पुत्र मे शादी समारोह के दौरान हुआ भिड़ंत एक बार फिर से आज से 6 साल पहले हुये घटना को कही दोहराने की आहट तो नही है इसी बात को लेकर रेणुकूट के लोग सहमे हुये है। रेणुकूट के दोनों राजनीतिक गुटों मे टकराव ये पहली बार नही हुआ है। पहले भी कई बार टकराव हो चुका है। छठ पूजा के दौरान भी दोनो गुट मे भिड़ंत हुआ था।

आइये ले चलते है आपको फ्लैशबैक मे जब पुरानी रंजिश को लेकर शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह का हत्या हो गया था

30 सितंबर 2019 की वो सर्द रात जब 10 बजे निशा सिंह के पति और अभय प्रताप के पिता जो उस समय रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष थे उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उस समय के पुलिस अधीक्षक रहे प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि शिवप्रताप सिंह की हत्या में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह, उसके भाई बृजेश सिंह व राकेश सिंह समेत राकेश मौर्या शामिल थे। 2017 नगर पंचायत चुनाव मे तत्कालीन चेयरमैन अनिल सिंह चुनाव हार गए थे। इसमें शिव प्रताप सिंह चुनाव जीते थे। उसके बाद से ही राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हत्या की साजिश रची जाने लगी। इस नगर पंचायत का चुनाव राकेश मौर्या भी हारा था, इसलिए वह भी इसमें शामिल था। इसी बीच जमुना सिंह नाम के व्यक्ति से शिव प्रताप के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। उस दौरान मारपीट हुई और जमुना घायल हो गया। इससे वह भी शिव प्रताप सिंह से नाराज था। ऐसी स्थिति में इन सभी ने चेयरमैन की हत्या की साजिश रची और जमुना व बृजेश ने बिहार से भाड़े का शूटर बुलाकर सोमवार की रात दस बजे हत्या जैसी घटना को अंजाम दिलाया।

इस मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, जमुना सिंह, राकेश प्रसाद, सुधांशु सिंह, रवि सिंह, गांधी यादव, विकास सिंह बुलेट, लव सिंह जेल गये थे। सभी के खिलाफ 2020 में गैंगस्टर एक्ट का कारवाई हुआ था। अनिल सिंह को 2023 से जमानत पे रिहा है।

पूर्व चेयरमैन निशा सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुये कहा कि और पति की तरह अपने बेटों और खुद की हत्या हो सकता है। पति की तरह उनके दोनो बेटो और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होने सुरक्षा वापस दिलाये जाने का मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App