सोनभद्र

काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध, 5 से 15 दिसंबर तक आंदोलन का खाका तैयार


ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों का प्रदर्शन तेज

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के लोगों ने ऑनलाइन उपस्थिति और गैर विभाग के कार्यों के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश भर में चल रहे शांतिपूर्ण सत्याग्रह और आंदोलन को लेकर काली पट्टी बांधकर कर्मियों ने कार्यों को किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर सभा भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग पांच दिसंबर को ज्ञापन सौंपने के बाद सरकारी ग्रुपों से लेफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को सभी सचिव अपने वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। इसके अलावा 15 दिसंबर को सभी सचिव भुगतान के लिए लगाए जाने वाले डोंगल को भी जमा कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन बड़े पैमाने पर चलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, अरुण उपाध्याय, रामवृक्ष विश्वकर्मा, रामबहादुर सिंह, रामदर्शन यादव, योगेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह समेत तमाम सचिव मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण
Download App