सोनभद्र

बभनडीहा में सर्वेश्वरी संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, 350 जरूरतमंदों को मिली राहत

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा स्थित सर्वेश्वरी अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान की भलुही (म्योरपुर) शाखा द्वारा शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 350 लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार रहे। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। उन्होंने सर्वेश्वरी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे मानव सेवा के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अवधूत भगवान राम जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि ने गरीब, कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
अरुण सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगवा प्रवीण सिंह, विनोद शर्मा, शेषनाथ तिवारी, राम विजय जायसवाल, राहुल सिंह, धनंजय सिंह, जैन प्रसाद, रामकुमार सिंह, सौरव सिंह, महेंद्र कुशवाहा, रामदेव प्रधान, मंगला मिश्रा, सुजीत, सोनू अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता, दीपक अग्रहरि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी ने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App