सोनभद्र

बीजपुर प्रेस क्लब बैठक में निर्णय जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर बनी सहमति

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित लेक पार्क में शनिवार की अपराह्न प्रेस क्लब बीजपुर की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक में पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रामबली मिश्र ने किया, जबकि संचालन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
क्लब के महामंत्री रघुराज सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को आम जनता के सहयोग से समाचारों के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाना आवश्यक है। ताकि समस्याओं का समाधान संभव हो सके।

कोषाध्यक्ष राम जियावन गुप्ता ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों को मिलजुलकर सामाजिक बुराइयों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करने से पत्रकारिता की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होती है।

बैठक में सभी सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान करने तथा संगठन के विस्तार से जुड़े सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर रविन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रवेश गुप्ता, बृजेन्द्र कुमार सिंह, विशाल गुप्ता, नीरज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App