सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक ने विंडमगंज थाना का किया औचक निरीक्षण, क्षेत्रीय समस्याओं की ली जानकारी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विंढमगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में उपलब्ध कम जगह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान भवन में वाहन पार्किंग तथा दैनिक कार्यों के संचालन में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने थाना को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।एसपी वर्मा ने थाना के सभी रजिस्टर, अभिलेखों एवं मौजूद वस्तुओं की जांच की तथा उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विंढमगंज थाना क्षेत्र की समस्याओं की विस्तृत जानकारी भी ली।

निरीक्षण के पश्चात एसपी ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय हालात का जायजा लिया। बाजार भ्रमण के बाद वह पुनः मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App