सोनभद्र

ब्लाक प्रमुख ने पीड़ित परिवार को दीं छह माह का अपना वेतन

बभनी/सोनभद्र

बभनी। ब्लाक प्रमुख बभनी तथा प्रमुख संघ अध्यक्ष बेबी राजन सिंह ने थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की असामायिक मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को अपना छह माह का वेतन बतौर सहयोग के रूप में दिया। जिले की यह पहली प्रमुख हैं जो अपना छह माह का वेतन देकर नेक काम किया है।
बभनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल यादव निवासी गौशपुर,गाजीपुर की मौत 16 नवंबर को बीएचयू वाराणसी में अचानक हो गई। असामायिक निधन हो जाने से पुरा परिवार आहत हो गया।इस हाल पर दुःख प्रकट करते हुए बभनी ब्लाक प्रमुख बेबी राजन सिंह ने वृहस्पतिवार को मृतक विशाल यादव की पत्नी सुमन यादव के नाम चेक दिया।यह चेक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के हाथों देकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सहयोग की आवश्यकता है। ईश्वर परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।बेटा अभी नाबालिग है जो इंटर में पढ़ाई कर रहा है।इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूराम गुप्ता,जेपी जायसवाल,सतीश जायसवाल, बृजभूषण यादव, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार सिंह,राम आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App