सोनभद्र

अंधविश्वास और झाड़ के चक्कर मे सर्पदंश से युवक की हुई मौत।

बभनी(सोनभद्र )

बभनी थाना क्षेत्र केअंतर्गत बभनी गाँव के देवनाटोला गांव में वृहस्पतिवार की शाम को धान का बोझ उठाते समय सर्प ने डंस लिया जिससे युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम सिंह पुत्र रामधन 24 वर्ष निवासी देवनाटोला(बभनी) वृहस्पतिवार को अपने खेत में धान का बोझा उठा रहा था। शाम के समय लगभग चार बजे वह धान का बोझ उठा रहा था कि धान में छुपा सर्प ने डंस लिया तो चीखपुकार करने लगा। आवाज सुनकर लोग दौड़े तो सर्प डसने की जानकरी दी जिससे परिवार मे हड़कंप मच गया परिजन इलाज के लिए न ले जाकर झाड़-फूंक कराने ले गए। कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी और देर रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App